दरभंगा, फरवरी 27 -- कमतौल। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने गुरुवार को जाले व कमतौल थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने में संधारित विभिन्न पंजियों की गहन जांच की और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में एसएसपी ने विभिन्न पंजियों सहित अन्य अभिलेखों की समीक्षा की। उन्होंने लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन तथा आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। आगामी होली पर्व को देखते हुए विधि-व्यवस्था सुदृढ़ रखने पर विशेष बल दिया गया। निरीक्षण के दौरान थाने के सभी पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। सिंहवाड़ा थाने में एसपी ने की बैठक सिंहवाड़ा। सिटी एसपी अशोक कुमार ने गुरुवार को सिंहवाड़ा थाने के सभी अनुसंधानकर्ताओं के साथ बैठक कर थाने के लंबित कांडों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान कांडों में त्वरित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.