उन्नाव, अप्रैल 19 -- शुक्लागंज, संवाददाता। एसएसपी जय प्रकाश सिंह एवं एएसपी उत्तरी अखिलेश सिंह ने रविवार देर शाम थाना गंगाघाट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, मिशन शक्ति केन्द्र, भोजनालय एवं थाना परिसर का गहन अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने अभिलेखों का अवलोकन करते हुए उनके रख-रखाव एवं प्रविष्टियों की जांच की। उन्होंने अभिलेखों को अद्यतन रखने तथा कार्य प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने व्यवस्थाओं एवं अनुशासन पर विशेष ध्यान देने को कहा। साथ ही, जनसुनवाई को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा आने वाले फरियादियों की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने संबंधित थाना कर्मियों को जनता की शिकायतों का संवेदनशीलता से समाधान करने पर ...