रुडकी, मार्च 18 -- एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बुधवार को थाने का वार्षिक निरीक्षण कर नवनिर्मित आदर्श भोजनालय का उदघाटन किया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था, शस्त्रों के रखरखाव और अभिलेखों की बारीकी से जांच की। उन्होंने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए। एसएसपी को थाना परिसर में पुलिस कर्मियों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद थाना परिसर में नवनिर्मित आदर्श भोजनालय का रिबन काटकर उदघाटन किया। इसके बाद उन्होंने शस्त्रागार का निरीक्षण किया और पुलिस कर्मियों से शस्त्र चलवाकर उनकी दक्षता को परखा। उन्होंने मालखाने के व्यवस्थित रख-रखाव की जांच कर थाना परिसर में साफ-सफाई का भी निरीक्षण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.