एसएसपी ने ज्वेलरी दुकानों का किया औचक निरीक्षण
गया, जून 1 -- गुरुआ लूटकांड के बाद जिले में ज्वेलरी दुकानों की सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क हो गई है। सोमवार दोपहर एसएसपी सुशील कुमार खुद पुलिस पदाधिकारियों के साथ शहर की विभिन्न ज्वेलरी दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकानों में मौजूद सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, अलार्म सिस्टम, सुरक्षा गार्डों की तैनाती तथा अन्य सतर्कता संबंधी इंतजामों की गहन समीक्षा की।एसएसपी ने दुकानदारों से सुरक्षा मानकों के पालन की जानकारी ली और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। इस क्रम में एसएसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को सुरक्षा मानकों के प्रभावी अनुपालन, नियमित निगरानी और संवेदनशील प्रतिष्ठानों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- एसएसपी ने ज्वेलरी दुकानों का किया औचक निरीक्षण
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.