एसएसपी ने जवानों और प्रशिक्षु आरक्षियों के साथ लगाई दौड़, फिटनेस पर दिया जोर
हरिद्वार, जून 19 -- हरिद्वार, संवाददाता। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। इस मौके पर एसएसपी ने जवानों के साथ दौड़ लगाई और फिटनेस, अनुशासन का संदेश दिया। शुक्रवार को साप्ताहिक परेड में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने सलामी लेने के बाद नए रिक्रूट और अन्य जवानों के साथ दौड़ लगाई। एसएसपी ने जवानों की शारीरिक क्षमता और अनुशासन का अवलोकन करते हुए कहा कि परेड पुलिस बल की कार्यकुशलता और अनुशासन का महत्वपूर्ण हिस्सा है तथा प्रत्येक जवान का शारीरिक रूप से फिट रहना आवश्यक है। निरीक्षण के बाद उन्होंने आरटीसी स्टाफ के साथ बैठक कर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे आरक्षियों की प्रगति की समीक्षा की और इंडोर व आउटडोर प्रशिक्षण को और प्रभावी बनाने के सुझाव दिए। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में एसएसपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.