एसएसपी ने जनसुनवाई में सुनी लोगों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
छपरा, जून 5 -- छपरा, हमारे संवाददाता । आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान और पुलिस-जन संवाद को मजबूत बनाने के उद्देश्य से एसएसपी विनीत कुमार ने पुलिस कार्यालय में शुक्रवार को जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याओं और शिकायतों को एसएसपी के समक्ष रखा। जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, धोखाधड़ी व अन्य पुलिस संबंधी मामलों से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए। एसएसपी ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की शिकायतों का निष्पक्ष और समयबद्ध समाधान पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है। एसएसपी विनीत कुमार ने अधिकारियों को निर्देश किया क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.