एसएसपी ने जनसुनवाई में पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं
छपरा, मई 29 -- छपरा, हमारे संवाददाता। वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शुक्रवार को जन शिकायतों की सुनवाई की गई। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों और थाना क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं पुलिस प्रशासन के समक्ष रखीं। भूमि विवाद, मारपीट, पारिवारिक कलह, साइबर ठगी, थाना स्तर पर लंबित मामलों, आपसी विवाद और अन्य स्थानीय समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम लोगों को न्याय दिलाना और उनकी समस्याओं का निष्पक्ष समाधान करना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है। एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए और फरियादियों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। पुलिस प्रशासन की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.