मुजफ्फर नगर, सितम्बर 16 -- मुजफ्फरनगर। पुलिस लाइन में मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने जनपद के समस्त थानों को अत्याधुनिक फिंगरप्रिंट किट वितरित कीं। उत्तर प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पुलिसिंग में आधुनिक तकनीक के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया गया है। एनसीआरबी के अभिज्ञान ऐप के संचालन और अपराधियों की त्वरित पहचान के लिए प्रत्येक थाने को फिंगरप्रिंट एनरोलमेंट डिवाइस, 2 एमडीटी सैमसंग मोबाइल, 4 वेबकैम और 6 सिंगल डिजिट स्कैनर दिए गए हैं। इस व्यवस्था से पुलिस मौके पर ही संदिग्धों व अपराधियों के फिंगरप्रिंट लेकर उनके अंतर्राज्यीय आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर सकेगी। चेकिंग और फुट पेट्रोलिंग के दौरान यह तकनीक बेहद कारगर साबित होगी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ, सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ...