मुजफ्फर नगर, अप्रैल 6 -- पचास हजार रुपये मांगने की शिकायत पर एसएसपी ने बघरा चौकी इंचार्ज समेत तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। जांच एसपी देहात को सौंपी थी। एसपी देहात की जांच रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। तितावी थाना क्षेत्र की बघरा चौकी इंचार्ज रोहित कुमार, सिपाही महेश व संजय के खिलाफ मोबाइल चोरी के मामले में 50 हजार रुपये मांगने की शिकायत मिली थी। एसएसपी ने जांच एसपी देहात आदित्य बंसल को सौंपी थी। जांच में आरोपों की पुष्टि हुई। एसपी देहात ने जांच रिपोर्ट एसएसपी को सौंपी थी। एसएसपी ने जांच रिपोर्ट के आधार पर तीनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि भष्ट्राचार की शिकायत पर दरोगा व दो सिपाहियों को सस्पेंड किया गया है। भष्ट्राचार व लापरवाही की शिकायत पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

हिंद...