एसएसपी ने चार निरीक्षकों व एक उपनिरीक्षक का कार्यक्षेत्र बदला
बदायूं, जून 13 -- जिले की कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एसएसपी अंकिता शर्मा ने पुलिस विभाग में फेरबदल किया है। जारी ट्रांसफर लिस्ट में चार निरीक्षकों और एक उपनिरीक्षक की तैनाती में बदलाव किया गया है। इस फेरबदल में कई थानों और शाखाओं नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। ट्रांसफर लिस्ट में एसएसपी के पीआरओ अश्वनी कुमार को प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज बनाया गया है। प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ मनोज कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक मूसाझाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपराध शाखा में तैनात जितेंद्र सिंह को प्रभारी निरीक्षक इस्लामनगर नियुक्त किया गया है, जबकि इस्लामनगर में तैनात उपनिरीक्षक उदयवीर सिंह को थानाध्यक्ष एएचटी बनाया गया है। वहीं एएचटी में तैनात प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह को प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दी गई है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.