रुद्रपुर, अप्रैल 30 -- किच्छा, संवाददाता। एसएसपी अजय गणपति ने तेल मिल मालिक राजेंद्र गोयल के परिवार से मुलाकात कर चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा करने का भरोसा दिलाया। बताया गया कि 18 अप्रैल को राजेंद्र गोयल निवासी आवास विकास अपने परिवार के साथ रामनगर में एक विवाह समारोह में गए थे। उनकी गैर मौजूदगी में चोरों ने घर के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी से नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। घटना के खुलासे को लेकर व्यापारी कई बार कोतवाल प्रकाश सिंह से वार्ता कर चुके हैं। 11 दिन बीतने के बाद भी खुलासा न होने पर गोयल परिवार और व्यापारियों में रोष था। गुरुवार को एसएसपी गोयल के निवास पहुंचे और परिजनों, खासकर महिलाओं से घटना की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने बताया कि खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। सीसीटीवी व सर्विलांस टीम भी जां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.