एसएसपी ने कोर्ट पैरोकार और मॉनिटरिंग सेल की ली क्लास
अलीगढ़, सितम्बर 21 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। एसएसपी नीरज जादौन ने रविवार को पुलिस लाइन सभागार में कोर्ट पैरोकार, मॉनिटरिंग सेल, समन सेल व न्यायालयों में नियुक्त कोर्ट मोहर्रिरों के साथ समीक्षा बैठक की। एसएसपी ने न्यायालयों में चल रहे मुकदमों की प्रभावी पैरवी, अपराधियों को सजा दिलाने के लिए मजबूत मॉनिटरिंग और समन-वारंट के समयबद्ध निस्तारण को लेकर निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अभिलेखों का समुचित रखरखाव किया जाए और न्यायालयीय कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि जघन्य अपराधों में प्रभावी पैरवी कर सजा की दर को बढ़ाना प्राथमिकता है। इसके लिए कोर्ट पैरोकार और मॉनिटरिंग सेल के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। समन और वारंट की तामीला में देरी से ट्रायल प्रभावित होता है। इसे समय से पूरा किया जाए। इस दौरान एसपी अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.