रुद्रपुर, फरवरी 5 -- काशीपुर। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बुधवार देर रात कोतवाली काशीपुर पहुंचकर सर्किल काशीपुर एवं सर्किल बाजपुर के सभी क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। साथ ही कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।किसी ने ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरती तो उसे कतई बख्शा नहीं जाएगा।इस दौरान उन्होंने पुलिस महानिदेशक द्वारा समय-समय पर जारी आदेशों एवं निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। एसएसपी ने पवित्र कांवड़ यात्रा एवं विभिन्न धार्मिक व सामाजिक त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए यातायात प्रबंधन, रात्रिकालीन ड्यूटी, भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था/ यातायात व्यव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.