अलीगढ़, मार्च 14 -- अलीगढ़। एसएसपी नीरज जादौन ने शुक्रवार शाम को पुलिस बल व आरएएफ के साथ पैदल गश्त किया। उन्होंने रसलगंज चौराहे से, बारहद्वारी चौराहा, अब्दुल करीम चौराहा, फूल तिराहा, कुंजीलाल तिराहा, जयगंज रोड, सासनीगेट चौराहा, हाथरस अड्डा, मदारगेट चौराहा, बस स्टैंड से रसलगंज तक संवेदनशील क्षेत्रों, मिश्रित आबादी, चौराहों, बाजारों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त किया। लोगों को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया। साथ ही बाजारों में नागरिकों से संवाद करते हुए सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में फीडबैक लिया और सतर्क व सजग रहने की अपील की। एसएसपी ने सभी अधीनस्थों को भ्रमणशील रहते हुए संदिग्धों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए। इस दौरान एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक, सीओ तृतीय सर्वम सिंह, सीओ द्वितीय धनंजय सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.