अयोध्या, मई 1 -- अयोध्या, संवाददाता। एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने शुक्रवार को बड़े पैमाने पर उपनिरीक्षकों का एक थाने से दूसरे थाने पर स्थानांतरण किया।

स्थानांतरण की सूची विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार 27 उपनिरीक्षको को एक जगह से दूसरी जगह की जिम्मेदारी एसएसपी के आदेश पर मिली है। सूची के अनुसार अशोक कुमार को चौकी इंचार्ज सिविल कोर्ट से सिविल लाइन चौकी इंचार्ज कोतवाली नगर, संजय कुमार यादव को प्रभारी एयरपोर्ट सुरक्षा से चौकी इंचार्ज नवीन मंडी, आलोक कुमार सिंह को थाना आरजेबी से चौकी प्रभारी रामनगर, आशीष सिंह को कोतवाली अयोध्या से चौकी प्रभारी सहादतगंज, बुद्धिमान सिंह को थाना हैदरगंज से चौकी प्रभारी चौरे बाजार, शिवेंद्र पाल को चौकी इंचार्ज नयागंज से चौकी इंचार्ज बारुन, अभिषेक सिंह को थाना खण्डासा से चौकी प्रभारी नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय, ...