बदायूं, मार्च 1 -- वजीरगंज-सैदपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने वजीरगंज थाने का वार्षिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, शस्त्रागार, कार्यालय और अभिलेखों के रख-रखाव की बारीकी से जांच की। एसएसपी ने मिशन शक्ति केंद्र और महिला हेल्प डेस्क के कार्यों की समीक्षा करते हुए फरियादियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण और महिला सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता बरतने के निर्देश दिए। आगामी रमजान और होली पर्व के मद्देनजर उन्होंने क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक की और शांति व भाईचारा बनाए रखने की अपील की। प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सिंह, एसआई पवन भारद्वाज, एसआई राजाराम, एसआई उम्मेद सिंह, जगवीर सिंह, ब्रजपाल सिंह, गौरव चौधरी और शुभम शर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.