एसएसपी ने किया रामाराज थानाध्यक्ष कार्यालय का उद्घाटन
मुजफ्फर नगर, जून 25 -- रामराज। एसएसपी मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा ने रामराज थाने में पहुचकर थानाध्यक्ष कार्यालय के जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण का उद्घाटन किया। साथ ही ग्राम चौकीदारों को नगद पुरस्कार व पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। मंगलवार की रात्रि में थाने पहुंचे एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने थाना रामराज पर थानाध्यक्ष कार्यालय के जीर्णोद्धार व सौन्दर्यीकरण का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस दौरान एसएसपी संजय वर्मा ने थाना रामराज के मंदिर में आयोजित सुंदरकाण्ड पाठ में भी प्रतिभाग करते हुए पूजा अर्चना की। थाना परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक, सीओ जानसठ ऋषिका सिंह, सीओ भोपा लक्ष्मण वर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.