सहारनपुर, मार्च 24 -- देवबंद। पुलिस को अत्याधुनिक और जनहितैषी बनाने के अभियान के अंतर्गत एसएसपी अभिनंदन सिंह ने देवबंद कोतवाली क्षेत्र की मंगलौर रोड पुलिस चौकी के नवनिर्मित और जीर्णोद्धार किए गए भवन का विधिवत उद्घाटन किया। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी अभिनंदन ने फीता काटकर चौकी के नए स्वरूप का लोकार्पण किया और भवन के रखरखाव व व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि पुलिसिंग का मुख्य उद्देश्य जनता की सेवा और सुरक्षा होना चाहिए। कहा कि किसी भी आपात स्थिति या शिकायत पर पुलिस की प्रतिक्रिया का समय न्यूनतम होना चाहिए। इसके साथ ही पुलिस क्षेत्र की जनता के साथ बेहतर समन्वय और मधुर संबंध स्थापित करें ताकि लोग बिना किसी डर के अपनी शिकायतें दर्ज करा सकें। इस दौरान एसपी देहात सागर जैन, कोतवाली प्रभारी अमरपाल शर्मा, चौक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.