काशीपुर, अप्रैल 13 -- बाजपुर, संवाददाता। एसएसपी अजय गणपति ने सोमवार को कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस कार्यालय के अभिलेखों को खंगालने के साथ ही पुलिसकर्मियों की शस्त्र संचालन दक्षता परखी। एसएसपी ने जनता दरबार लगाकर क्षेत्रवासियों की समस्याएं भी सुनीं और पुलिस सम्मेलन के माध्यम से मातहतों को अनुशासन अज्ञैर जनसेवा का पाठ पढ़ाया। इससे पहले कोतवाली पहुंचने पर एसएसपी अजय गणपति का गार्द द्वारा सलामी देकर स्वागत किया गया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने जवानों से शस्त्र हैंडलिंग का अभ्यास कराया और उनकी दक्षता जांचीं। हीं उत्कृष्ट वर्दी टर्नआउट और मालखाने के बेहतरीन रखरखाव को देखते हुए एसएसपी ने दो पुलिसकर्मियों को नकद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया। यह भी पढ़ें- आधी रात थाने का एसपी ने किया निरीक्षण, एसआई सस्पेंड, एसओ समेत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.