एसएसपी ने किया बकेवर थाना का वार्षिक निरीक्षण
इटावा औरैया, मई 30 -- बकेवर। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार शाम थाना का वार्षिक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था की हकीकत परखी। बराउख चौकी इंचार्ज दीपक भाटी ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने थाना परिसर, महिला हेल्प डेस्क, अभिलेखों और विभिन्न शाखाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने विशेष रूप से साइबर क्राइम कक्ष का निरीक्षण कर ऑनलाइन अपराधों से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की जानकारी ली। एसएसपी ने कहा कि साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए पुलिस कर्मियों को तकनीकी रूप से अपडेट रहकर कार्रवाई करनी होगी। उन्होंने नई भर्ती के आरक्षियों से बीट पुलिसिंग को लेकर सवाल-जवाब किए और बीट क्षेत्र की गतिविधियों की जानकारी रखने के निर्देश दिए। चौकीदारों को टॉर्च भेंट करते हुए क्षेत्र में होने वाली घटनाओं की सूचना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.