एसएसपी ने कांवड़ यात्रा की तैयारियों का लिया जायाजा
एटा, जुलाई 15 -- श्रावण मास में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस सक्रिय हो गई। मंगलवार को एसएसपी डॉ. इलामारन जि ने थाना रिजोर क्षेत्र से गुजरने वाले कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी ने कांवड़ मार्ग पर बैरिकेडिंग, रूट डायवर्जन, यातायात संचालन, पुलिस पिकेट, संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन के लिए किए गए इंतजामों का निरीक्षण किया। उन्होंने मार्ग पर लगाए जा रहे चेतावनी एवं सांकेतिक बोर्डों को भी देखा और निर्देश दिए कि जहां आवश्यकता हो वहां अतिरिक्त संकेतक लगाए जाएं। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: गैंगस्टर से हिस्ट्रीशीटर तक, कांवड़ से पहले अपराधियों का सत्यापन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.