अयोध्या, जून 12 -- अयोध्या, संवाददाता। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने कई थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। एसएसपी द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के तहत आठ पुलिस अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है। जारी आदेश के अनुसार कोतवाली बीकापुर के प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र बहादुर सिंह को रिजर्व पुलिस लाइन भेजा गया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर अश्वनी कुमार पाण्डेय को प्रभारी निरीक्षक थाना पूराकलंदर बनाया गया है। वहीं पूराकलंदर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा को कोतवाली नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। थाना महाराजगंज के प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह को थाना इनायतनगर भेजा गया है। यह भी पढ़ें- आठ निरीक्षक और चार उपनिरीक्षक के कार्यक्षेत्र बदले गए कोतवाली रौनाही के प्...