अल्मोड़ा, अप्रैल 25 -- कमल पंत, अल्मोड़ा। एसएसपी चंद्रशेखर आर घोड़के ने नवनियुक्त 87 आरक्षियों के एक माह के जीटीसी प्रशिक्षण पूर्ण होने पर मार्गदर्शन किया। उन्हें कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। शारीरिक दक्षता, विधिक ज्ञान एवं आपराधिक अनुसंधान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान केंद्रित करने को कहा। यहां एडिशनल एसपी हरबंस सिंह, सीओ बीएस रावत आदि थे। यह भी पढ़ें- प्रकाश चंद्र बने इम्प्लॉय ऑफ द मंथ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...