आजमगढ़, मई 8 -- आजमगढ़, संवाददाता। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए आठ महिला दरोगा समेत 59 उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण किया है। स्थानांतरित किए गए दरोगाओं में एक महिला सब इंस्पेक्टर को चौकी प्रभारी की कमान मिली, वहीं कई चौकी प्रभारी भी इधर से उधर किए गए हैं।एसएसपी ने नगर के पहाड़पुर चौकी प्रभारी कुलदीप कुमार को मुबारकपुर थाना से समबंद्ध चौकी प्रभारी लोहरा, मुबारकपुर थाना पर तैनात दरोगा प्रमोद कुमार यादव को चौकी प्रभारी पहाड़पुर बनाया है। नगर कोतवाली में तैनात सब इंस्पेक्टर हरिकेश कुमार राय को थाना बिलरियागंज, देवगांव कोतवाली पर तैनात सब इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार मिश्रा को नगर के सिविल लाइंस का चौकी प्रभारी बनाया है। सब इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह को कचहरी चौकी से कोतवाली थाना पर भेजा। गंभीरपुर थाना से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.