देहरादून, मार्च 25 -- हरिद्वार। पुलिस महकमे की कार्यप्रणाली को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नवनीत सिंह ने बुधवार को पुलिस कार्यालय स्थित एकाउंट सेक्शन और कंप्लेंट सेल का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं की बारीकी से पड़ताल करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसएसपी ने एकाउंट सेक्शन में जवानों के वेतन समय से तैयार करने और भत्तों के समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों से जुड़े वित्तीय मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं कंप्लेंट सेल में पहुंचकर एसएसपी ने शिकायतों से संबंधित रजिस्टरों की जांच की और लंबित प्रकरणों की स्थिति जानी। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी शिकायती प्रार्थना पत्रों को समय से संबंधित थानों को भेजा जाए और उनके निस्तारण की ...