अलीगढ़, अप्रैल 10 -- अलीगढ़। पुलिस लाइन स्थित एसएसपी दफ्तर के बाहर गुरुवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। वहां मौजूद लोगों ने मारपीट का वीडियो बना लिया। अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दो महिलाएं एक युवक के साथ मारपीट व खींचतान कर रही हैं। थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए हैं। दोनों पहले एक साथ ही काम करते थे। अभी मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...