एसएसपी चौराहे पर सरकारी गल्ले से भरी ट्रॉली पलटी, बड़ा हादसा टला
इटावा औरैया, मई 15 -- इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एसएसपी चौराहे पर शुक्रवार को सरकारी गल्ला लेकर जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली का अचानक एक्सल टूट गया। एक्सल टूटते ही ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई और उसमें लदा गल्ला सड़क पर बिखर गया। घटना के समय चौराहे पर वाहनों और राहगीरों की काफी आवाजाही थी, लेकिन गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। आसपास मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही चौराहे पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने यातायात को सुचारु कराया और सड़क पर फैले सरकारी गल्ले को हटवाने की व्यवस्था कराई। पुलिस के अनुसार ट्रॉली का एक्सल अचानक टूटने से हादसा हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.