बदायूं, मई 15 -- बारात देखकर घर लौट रही किशोरी को रास्ते में रोकने और विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने पूर्व प्रधान समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई, जिसके चलते उन्हें एसएपी से मिलकर न्याय की गुहार लगानी पड़ी। मामला बिनावर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां की रहने वाली एक महिला ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि सात अप्रैल की रात गांव में बारात आई थी। उसकी 11 वर्षीय बेटी भी बारात देखने गई थी। आरोप है कि लौटते समय गांव के पूर्व प्रधान ने अपने साथियों के साथ उसकी बेटी को गलत नीयत से पकड़ लिया। किसी तरह किशोरी वहां से छूटकर घर पहुंची, लेकिन आरोपियों ने पीछा करते हुए घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। महिला का आरोप है कि...