देहरादून, दिसम्बर 14 -- हरिद्वार। एसएसपी के निर्देश पर रविवार को हरिद्वार पुलिस ने जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के तहत पुलिस टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर किरायेदारों, घरेलू सहायकों, बाहरी व्यक्तियों व संदिग्धों का सत्यापन किया। अभियान के दौरान बिना सत्यापन पाए गए व्यक्तियों को तत्काल सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए। जबकि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई भी की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखना और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। हरिद्वार पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र में रह रहे किरायेदारों, घरेलू सहायकों व कर्मचारियों का समय पर पुलिस सत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.