काशीपुर, जून 9 -- बाजपुर, संवाददाता। एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर मंगलवार को बाजपुर सर्किल क्षेत्र में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ पुलिस, पीएसी और अर्धसैनिक बलों ने संयुक्त मेगा चेकिंग अभियान चलाया। अभियान से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया। पुलिस बल ने बन्नाखेड़ा चौकी क्षेत्र के गौ घाट, प्रधान घाट और बाजार घाट समेत संवेदनशील इलाकों में सघन जांच की। वहीं गूलरभोज और मोहली जंगल क्षेत्र में विशेष निगरानी अभियान चलाकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई। केलाखेड़ा पुलिस ने मुख्य मार्गों पर बैरियर लगाकर संदिग्ध वाहनों की जांच की और लगातार गश्त की। अभियान के दौरान खनन सामग्री से जुड़े ट्रकों और डंपरों को रोककर उनकी रॉयल्टी तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। सुल्तानपुर पट्टी चौकी क्षेत्र में करीब 45 और बन्नाखेड़ा चौकी क्षेत्र में 25 वाहनों क...