भागलपुर, मार्च 12 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। एसएसपी प्रमोद कुमार यादव के नाम से फेसबुक पर फेक एकाउंट बनाए जाने का मामला सामने आया है। उनके नाम से बने फर्जी एकाउंट से काफी संख्या में लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भी भेजा गया है। उनके नाम के साथ आईपीएस और एसएसपी भी लिखा हुआ है। जानकारी मिलने के बाद बुधवार को एसएसपी प्रमोद कुमार ने साइबर डीएसपी को जांच और कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। साइबर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उस आईपी एड्रेस का पता किया जा रहा है जिससे उस फर्जी एकाउंट को क्रिएट किया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले डीएम नवल किशोर चौधरी के नाम से भी सोशल मीडिया पर फेक एकाउंट बनाकर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने और पैसे की डिमांड करने का मामला सामने आ चुका है। उस मामले में पुलिस ने दूसरे राज्य से आरोपी को गिरफ्तार भी किया था।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.