एसएसपी के आदेश पर सौतेली मां सहित तीन पर मुकदमा
जौनपुर, जुलाई 3 -- बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के शहाबपुर गांव में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने लगभग एक माह बाद एसएसपी के आदेश पर गुरुवार को पिता, दादा और सौतेली मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई पुलिस ने मृतक के नाना की शिकायत पर की है। भदोही जिले के याकूबपुर निवासी मृतक के नाना घनश्याम पांडेय ने आरोप लगाया कि उनके नाती समीर शुक्ला को उसके पिता शीतला प्रसाद शुक्ला, सौतेली मां रुचि उर्फ अंजलि तथा दादा हरिशंकर शुक्ला लंबे समय से मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। उनका कहना है कि पढ़ाई के खर्च के लिए पैसे मांगने पर भी उसके साथ दुर्व्यवहार किया जाता था। यह भी पढ़ें- प्रेम प्रसंग मे मामा ने की भांजे की हत्या, शव को जलाया, गिरफ्तार इससे तंग आकर वह आठ जून को घर में फांसी लगा लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.