मेरठ, जनवरी 8 -- जानीखुर्द। बागपत रोड के पास एक होटल मालिक व उनके भतीजे पर रंगदारी न देने के चलते जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने की घटना में एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। कंकरखेड़ा निवासी सुमित ने एसएसपी को दी शिकायत में बताया कि वह अपने भतीजे मोंटू जाटव के साथ बागपत रोड पर एक होटल चलाते थे। पिछले कुछ समय से दीपक और निशांत हर माह रंगदारी की मांग कर रहे थे। भतीजे ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए जातिसूचक शब्द कहे और गोली मारकर जान से मारने की धमकी दी। लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर होटल बंद कर दिया फिर भी धमकियां जा रही है। बताया कि वे दीपक और निशांत बंद होटल पर पहुंचे। कुछ ही देर में आठ से दस अज्ञात हथियारबंद आरोपी भी वहां आ गए। एक आरोपी ने रिवाल्वर से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.