बरेली, फरवरी 9 -- आंवला। कस्बे के मोहल्ला फूटा दरवाजा निवासी एक विवाहिता की दहेज प्रताड़ना के चलते मौत हो गई। मृतका की मां सितारा बेगम ने गाजियाबाद निवासी दामाद शादाब, ससुर मुन्ने खां और सास समेत अन्य ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराली पांच लाख रुपये और कार की मांग को लेकर बेटी दरकशा को प्रताड़ित कर रहे थे। हालत बिगड़ने पर आरोपी उसे मायके छोड़ गए, जहां 26 सितंबर 2025 को उसकी मौत हो गई। मृतका की मां का आरोप है कि थाने में सुनवाई न होने पर उन्होंने उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.