एसएसपी के आदेश पर चार के खिलाफ मुकदमा
जौनपुर, जून 19 -- जफराबाद। मोहिद्दीनपुर गांव में पड़ोसियों के हमले में एक महिला को चोट लग गई थी। इस मामले में एसएसपी कुंवर अनुपम सिंह के आदेश पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मोहिउद्दीनपुर गांव की निवासी शशिकला यादव 28 मई की शाम अपने घर के बाहर साफ-सफाई कर रही थी। तभी गांव के ही अशरफी, कुलदीप यादव, रवि प्रकाश पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन लोगों ने शशिकला यादव को लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया। बचाव करते समय शशिकला के बाएं हाथ की हड्डी टूट गई। एसएसपी कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर बुधवार की रात में पुलिस ने अशरफी, कुलदीप यादव, रवि प्रकाश एवं रीता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। यह भी पढ़ें- मकान खाली कराने को लेकर महिला से मारपीट यह भी पढ़ें- कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.