एटा, अप्रैल 23 -- एसएसपी के आदेश पर कोतवाली देहात पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घरवालों ने अपहरण, हत्या की आशंका जताई जा रही है। आरोप है कि गांव की ही एक युवती ने मैसेज करके युवक को बुलाया था। कोतवाली देहात के गांव गदनपुर निवासी लक्ष्मी देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि पडोस में रवींद्र, प्रमोद, रोहित, मोहित, बरसू, इनका परिवार रहता है। इनसे काफी समय से रंजिश चली आ रही है। कुछ दिन पहले पति पवन का झगड़ा हुआ था। आरोपियों ने गायब करने तथा जान से मारने की धमकी भी दी थी।आरोप है कि षड़यंत्र के तहत 13 अप्रैल की रात को सभी लोगों ने मिलकर युवती के माध्यम से पति के इंस्टाग्राम पर मैसेज करके बुलवाया। रात में पति पवन कुमार घर से बाहर गए और वापस नहीं लौटे। सीसीटीवी फुटेज में उन्हें अंतिम बार देखा गया। आरोप है कि पति का अपहरण किया गया ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.