अलीगढ़, अप्रैल 5 -- बन्नादेवी थाना क्षेत्र से जेल गए व्यापारी हेमंत गर्ग के साथ किसी ने एसएसपी का फोटो जोड़कर वायरल कर दिया। जबकि फोटो व्यापारियों के साथ पुलिस की बैठक का था। एक्स पर पोस्ट होने के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि व्यापारी के खिलाफ पहले ही कार्रवाई हो चुकी है। अब पुलिस ट्वीट करने वाले को चिह्नित कर रही है। उसके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है। रघुवीरपुरी निवासी विशाल शर्मा ने पांच मार्च को भाजपा नेता व व्यापारी हेमंत गर्ग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इससे पहले हेमंत का पिस्टल तानने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस ने हेमंत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। साथ ही पिस्टल के लाइसेंस के निरस्तीकरण की रिपोर्ट भी जिलाधिकारी को भेजी थी। बाद में हेमंत जमानत पर बाहर आ गए। इसी बीच एसएसपी ने व्यापारियों के साथ बैठक की थी, जिसम...