मथुरा, अप्रैल 24 -- गुरुवार को एसएसपी कार्यालय पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक परिवार आत्महत्या की धमकी देने लगा। उन पर नियंत्रण करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आग लगाने की आशंका को देखते हुए अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को गाड़ियों के साथ बुला लिया गया। पुलिस के जवानों ने पीड़ित व उसके परिवार को घेराबंदी कर एसएसपी कार्यालय के मुख्य गेट पर पकड़ लिया। पुलिस द्वारा ली गई तलाशी के बाद परिवार के पास से कोई ज्वलनशील पदार्थ नहीं मिलने से राहत की सांस ली। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पिछले दिनों थाना बरसाना के गांव पिसावा स्थित राधाकृष्ण मंदिर की भूमि पर भूसा की बुर्जी रखने को लेकर रमेश व कन्हैया पक्ष में झगड़ा हो गया था। इसमें रमेश पक्ष के आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पीड़ित ने 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने दो लोगों को गि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.