बदायूं, अप्रैल 4 -- एसएसपी कार्यालय के सामने जहर खाकर जान देने की कोशिश करने वाली महिला की हालत में अब सुधार है और जिला अस्पताल में उसका इलाज जारी है। महिला दबंगई से परेशान होकर परिवार सहित पलायन कर शिकायत करने पहुंची थी, इसी दौरान उसने जहर खा लिया। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर दो-दो मुकदमें दर्ज कराए हैं, जिनमें तीन में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है और एक की विवेचना जारी है, जबकि आरोपी पक्ष ने भी परिवार पर आरोप लगाए हैं। मूसाझाग थाना क्षेत्र के नगर पंचायत गुलड़िया वार्ड नंबर 10 के रहेन वाले रामभरोसे शर्मा, उनकी पत्नी मुन्नी देवी, बेटा हरीश शर्मा पुत्रवधू सुनीता शर्मा, नाती अनुभव और आयुष गुरुवार को पलायन कर शिकायत लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे थे। परिवार का आरोप है कि मोहल्ले के ही अर्पित पटेल उर्फ भोला द्वारा लगातार मारपीट, गा...