एसएसपी कार्यालय के बाहर हंगामे के बाद पुलिस ने महिला को खोज निकाला
इटावा औरैया, मई 21 -- इकदिल। कलेक्ट्रेट स्थित एसएसपी कार्यालय के बाहर फिनायल पीकर आत्महत्या का प्रयास करने वाले युवक की लापता पत्नी को पुलिस ने ग्वालियर से बरामद कर लिया है। महिला ने पूछताछ और कोर्ट में दिए बयान में पति के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह अपनी मर्जी से घर छोड़कर गई थी। पुलिस ने महिला को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया है। रायपुरा गांव निवासी शिशुपाल सिंह की पत्नी 5 अप्रैल से लापता थी। पत्नी के अचानक गायब होने के बाद शिशुपाल ने थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने आरोप लगाया था कि पत्नी के नाम खरीदी गई दो बीघा जमीन को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था और इसी मामले में उसकी पत्नी को गायब कर दिया गया। आरोप था कि शिकायत के बावजूद पुलिस प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रही थी। मामले को लेकर नाराज शिशुपाल 18 मई को कलेक्ट्रेट स्थित एसए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.