एसएसपी ऑफिस के सामने महिला के जहर खाने के मामले में दरोगा लाइन हाजिर
बदायूं, अप्रैल 5 -- एसएसपी कार्यालय के सामने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश करने वाली महिला की हालत में सुधार है। तीसरे दिन भी उसका जिला अस्पताल में इलाज जारी है। इस मामले में पुलिस की लापरवाही उजागर होने पर एसएसपी ने हल्का दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है, जबकि पूरे प्रकरण की जांच अभी जारी है। मूसाझाग थाना क्षेत्र के नगर पंचायत गुलडिया के वार्ड नंबर 10 के रहने वाले रामभरोसे शर्मा का परिवार गुरुवार को पलायन कर मोहल्ले के ही अर्पित पटेल उर्फ भोला के खिलाफ शिकायत करने एसएसपी कार्यालय पहुंचा था। परिवार का आरोप है कि अर्पित पटेल आए दिन घर में घुसकर मारपीट करता था और उनके बेटों को परेशान करता था। इतना ही नहीं उनके एक बेटे पर 307 का झूठा मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। पुलिस द्वारा लगातार लापरवाही और कार्रवाई न होने से तंग आकर परिवार पलायन को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.