धनबाद, मार्च 6 -- होली का उत्साह एसएसपी आवास पर चरम पर दिखा। यहां बुधवार को पुलिस के हर रैंक के अधिकारियों ने परिवार के सदस्यों के साथ जमकर कुर्ता फाड़ होली का आनंद उठाया। फगुआ के पारंपरिक गीतों के बीच मिट्टी व कीचड़ से 'धुरखेल' होली का आनंद उठाया। पुलिस अफसरों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और मिठाइयां खिलाई। एसएसपी ने इस मौके पर कहा कि होली पर सांस्कृतिक झलक जरूर दिखाई देनी चाहिए। वे जहां भी पदस्थापित रहते हैं हर वर्ष इसी तरह होली खेलते हैं। होली मिलन समारोह पारंपरिक फगुआ गीतों की धूम भी देखने को मिली। ढोल-नगाड़ों की थाप पर पुलिस अधिकारी और जवान झाल-मंजीरा बजाते रहे। मौके पर एसएसपी के अलावा सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, डीएसपी लॉ एंड आर्डर नौशाद आलम, डीएसपी मुख्यालय एक शंकर कामती आदि उपस्थित थे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.