अल्मोड़ा, जुलाई 24 -- अल्मोड़ा। पुलिस लाइन में शुक्रवार को एसएसपी ने साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। स्वयं पुलिस अधिकारियों और जवानों के साथ दौड़ लगाकर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य, उच्च मनोबल व नियमित शारीरिक प्रशिक्षण के लिए प्रेरित किया। साथ ही तेज चाल, सलामी, ड्रिल, स्क्वाड ड्रिल व शस्त्राभ्यास भी कराया। यहां सीओ बलवंत सिंह रावत, सीओ संचार राजीव कुमार टम्टा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेन्द्र कुंवर, प्रतिसार निरीक्षक रमेश चंद्र आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...