झांसी, अप्रैल 12 -- झांसी। संत सत रामदास सेवा समिति सिंधी समाज (रजि.) के बैनर तले अमर शहीद संत कंबर राम साहिब जी का 141वां जन्मोत्सव एवं सोलहवें सामूहिक जनेऊ संस्कार का आयोजन सोमवार को गल्ला मंडी रोड स्थित एक कालौनी में एस एस डी धाम पर होगा। समिति अध्यक्ष रमेश वरयानी ने बताया कि पं कपिल शर्मा द्वारा प्रात:9.30 बजे से सामूहिक जनेऊ संस्कार कराया जायेगा। इसके बाद महिला मंडल द्वारा अखण्ड धुनी साहिब प्रारंभ होगा। सायंकाल 7 बजे से डबरा से आ रहे छोटू सांई साहिब जी के द्वारा सत्संग एवं प्रवचन होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.