एसएसडी कॉलेज में डीएनए टेक्नोलॉजी पर व्याख्यान आयोजित
रुडकी, मार्च 24 -- रुड़की, संवाददाता। एसएसडीपीसी गर्ल्स पीजी कॉलेज में मंगलवार को अतिथि व्याख्यान में रिकंबाइनेंट डीएनए टेक्नोलॉजी एवं जेनेटिक इंजीनियरिंग पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य वक्ता आईआईटी के बायो साइंस विभाग की प्रो. शैली तोमर ने डीएनए की जटिल संरचना और उसकी उत्पत्ति पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं को बताया कि किस प्रकार डीएनए टेक्नोलॉजी आज हमारे जीवन को गहराई से प्रभावित कर रही है। जेनेटिक इंजीनियरिंग के माध्यम से विज्ञान के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। उन्होंने विषय से जुड़ी बेहद रोचक और तकनीकी जानकारियां साझा कीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.