एसएसजे विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर लगाए पौंधे
पिथौरागढ़, अगस्त 13 -- प्रकाश पांडेय, पिथौरागढ़। लक्ष्मण सिंह महर परिसर में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। गुरुवार को परिसर में निदेशक डॉ. हेम चंद्र पांडे ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बीएड विभाग के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वक्ताओं ने सोबन सिंह जीना के जीवन व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और विश्वविद्यालय की स्थापना से अब तक की शैक्षणिक, प्रशासनिक उपलब्धियों पर चर्चा की गई। इस दौरान परिसर में पौंधरोपण किया गया। इस दौरान डॉ.ममता जोशी,डॉ. प्रीती पंत, डॉ. कमलेश भाकुनी,डॉ. चारु पंत, डॉ. जगत सिंह, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. दीपक पंत, डॉ. शालिनी पांडे, डॉ. रुचिता भट्ट समेत प्राध्यापक व कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.