एसएसजे विवि में 29 सितंबर को होंगे छात्रसंघ चुनाव
अल्मोड़ा, सितम्बर 11 -- अल्मोड़ा। एसएसजे विवि के अधीन आने वाले सभी कॉलेजों और परिसरों में 29 सितंबर को छात्रसंघ चुनाव होंगे। राज्य के अधीन आने वाले तीनों विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया है। महासंघ चुनाव के लिए एक अक्तूबर की तिथि निर्धारित की है। एसएसजे विवि में छात्रसंघ चुनाव की तिथि अब तक जारी नहीं होने से छात्रनेताओं में असमंजस बना हुआ था। अब एसएसजे, कुमाऊं विवि और श्रीदेव सुमन तीनों विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने छात्रसंघ चुनाव को लेकर बैठक की है। साथ ही छात्रसंघ और महासंघ चुनाव की तिथि भी निर्धारित की है। तीनों विश्वविद्यालयों में इस बार भी चुनाव एक साथ होंगे। एसएसजे विवि प्रशासन के मुताबिक, 29 सितंबर को छात्रसंघ चुनाव और एक अक्तूबर को महासंघ चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। तिथि जारी होने के बाद अब विश्वविद्याल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.