अल्मोड़ा, जुलाई 16 -- अल्मोड़ा। एसएसजे विवि की ओर से एमएससी सांख्यिकी, एमए गृह विज्ञान व बीएफए दूसरे सेमेस्टर, बीए व बी वोक हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट छठे सेमेस्टर बीएससी कृषि, बैंकिंग एंड फाइनेंसल मैनेजमेंट, बी. वोक होटल एंड हॉस्पिटैलिटी एडमिनिस्ट्रेशन, बीएफए, एमएससी डिफेंस एंड स्ट्रेटेजिक स्टडीज व बीएससी आईटी चौथे सेमेस्टर का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. पंकज कुमार शाह ने बताया कि छात्र-छात्राएं समर्थ पोर्टल के माध्यम से रिजल्ट देख सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...