पिथौरागढ़, जून 18 -- पिथौरागढ़। सामाजिक सरोकारों से जुड़े जुगल किशोर पांडे ने आदर्श राप्रावि टकाना में कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान पांडे ने विद्यालय के कक्षा तीन, चार व पांच के मेधावी छात्र दीक्षा शर्मा, कार्तिक, पूर्णिमा, निखिल, दीपिका, भरत कुमार, अनमोल, नीरज, नाजरिन को पाठ्य साम्रगी देकर सम्मानित किया। बताया पाठ्य साम्रगी समाजसेवी अशोक बोहरा ने दिया। कार्यक्रम में कविता धामी, दीप्ति नेगी, सतीश कापड़ी, अमित रावत, पार्वती देवी, सुनीता गिरी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...