एसएसजे में 7226 पंजीकरण, अब शुरू होंगे प्रवेश
अल्मोड़ा, जून 3 -- अल्मोड़ा। एसएसजे में स्नातक पहले सेमेस्टर में प्रवेश के लिए 31 मई तक पोर्टल खोला गया था। कुल 7226 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कर विवि में प्रवेश की इच्छा जताई है। अब विश्वविद्यालय जल्द ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में है। एसएसजे विवि में स्नातक पहले सेमेस्टर में प्रवेश के लिए एक मई से ही समर्थ पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण शुरू हो गए थे। पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 मई तक की गई थी। इस बार विश्वविद्यालय के सभी कॉलेजों व परिसरों में प्रवेश के लिए 7226 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। अल्मोड़ा परिसर की बात करें तो 1230 छात्रों ने पंजीकरण किया है। वहीं, पिथौरागढ़ में 1440, बागेश्वर में 610 तो चम्पावत परिसर में 350 पंजीकरण हुए हैं। अब पंजीकरण के बाद जल्द ही विवि में प्रवेश भी शुरू होने वाले हैं। विश्वविद्यालय के मुताबिक, प्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.